Header Ads Widget

Coolie No. 1 Movie Review || कुली नॉ.1 फिल्म समीक्षा

कुली नॉ.1 फिल्म समीक्षा  || Coolie No. 1 Movie Review



वरुण धवन और सारा अली खान की मूवी 'कुली नंबर 1' अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई है। 




कहानी


2020 में एक बार फिर डेविड धवन वही कहानी लेकर आए हैं। फिल्म रीमेक है, 'कुली नंबर-1' की लेकिन डेविड धवन या उनके लेखक साथी रूमी जाफरी ने कहानी को बदलने की जरा भी जरूरत नहीं समझी है। कहानी हूबहू वही है, जो पिछली फिल्मे की थी। एक पंडित है, जो एक अमीर शख्सह के गुमान को तोड़ना चाहता है। एक कूली है, जिसे एक अमीर लड़की से पहली नजर का प्यार होता है। पंडित और कूली मिलकर झूठों का पुलिंदा बनाते हैं। एक ही इंसान का डबल रोल दिखाकर झांसा देते हैं और कॉमेडी पकाने की कोशिश करते हैं। अंत में गुमान टूटता है। प्यार मिलता है और खूब सारे गाने-बजाने के बाद हैप्पी एंडिंग होती है।





स्टार की परफॉरमेंस


कुली राजू के रोल में वरुण धवन ने दर्शकों का मनोरंजन करने की भरपूर कोशिश की है। कुछ सीन्स में कॉमिक टाइमिंग की कमी को छोड़ दिया जाए तो वह इस किरदार में सफल दिखते हैं। वरुण धवन की सारी एनर्जी और टाइमिंग पटकथा के गड्ढों को भरने में ही ख़र्च हो जाती है। राजू और कुंवर राज प्रताप सिंह के ट्रासंफॉर्मेंशन को वरुण ने बड़ी सहजता के साथ अंजाम दिया है। कई दृश्यों को ऊबाऊ होने से बचाया है। जुड़वां भाई वाली सीक्वेंस में मिथुन चक्रवर्ती की मिमिक्री और स्टाइल हो या शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, नाना पाटेकर और दिलीप कुमार के अंदाज़ को कॉपी करना, वरुण ने इन दृश्यों को ह्यूमरस रखने की भरपूर कोशिश की। (इन दृश्यों पर थोड़ा मुस्कुरा सकते हैं!)



नायिका सारा अली ख़ान की यह चौथी फ़िल्म है। सारा के अभिनय में फ्रेशनेस है, मगर 21वीं सदी के दूसरे दशक में ऐसे किरदारों में वो मिसफिट लगती हैं। विशुद्ध मसाला फ़िल्म करने का लोभ ठीक है, मगर 'कुली नम्बर 1' में नायिका का किरदार आउटडेटेड वर्ज़न है, जो अब गले नहीं उतरता।

कादर खान की जगह इस बार परेश रावल हैं। परेश रावल ने जरूर पिछली फिल्म से अलग अंदाज दिखाने की कोशिश की है और वह इसमें जमते हैं। गोवा के एक बिजनसमैन के तौर पर उनकी होशियारी, पिछली फिल्मर के होशियार को पीछे तो नहीं छोड़ती, लेकिन उसके समांतर जरूर चलती है। 'कुली नंबर-1' कॉमेडी फिल्म  है। लेकिन बतौर दर्शक आपको बहुत ज्यादा हंसी नहीं आती। 90 के दशक की कहानी को मौजूदा दौर के हिसाब से ग्रैंड बनाया गया है, इसलिए पर्दे पर सबकुछ बड़ा और सुंदर जरूर दिखता है।



जावेद जाफरी, राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने अपने छोट में रोल से न्याय करने की कोशिश की है। हालांकि यह कह सकते हैं कि कमजोर स्क्रिप्ट के चलते एक्टर्स के पास ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं था। राजपाल यादव अच्छे हैं, लेकिन वह भी शक्ति कपूर से बेहतर नहीं कर पाए हैं। हां, कुछ हद तक राजपाल और जॉनी लीवर हंसाने में कामयाब जरूर होते हैं।



साहिल वैद्य राजू के दोस्त दीपक के किरदार में ठीक-ठाक लगे हैं। साहिल वैद्य और शिखा तलसानिया की प्रेम कहानी जबरन ठूसी गई दिखती है।





डायरेक्शन


भले ही किरदार और लोकेशंस बदल गए हैं, लेकिन कमजोर निर्देशन और डायलॉग सही न होने के चलते दर्शकों को बांधने में असफल दिख रही है। 1995 से 2020 तक के इस वक्त में काफी कुछ बदला है, लेकिन ऐसा लगता है कि डेविड धवन पुरानी मूवी की सफलता को अब भी भुनाने की कोशिश में जुटे हैं। फ़िल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि पुरानी फ़िल्म के सुपरहिट गानों 'तुझको मिर्ची लगी' और 'हुस्न है सुहाना' के पुराने फ्लेवर को नहीं छेड़ा गया है। हालांकि, यह छेड़छाड़ पटकथा में ज़रूर होनी चाहिए थी। अभिजीत भट्टाचार्य, कुमार शानू और अल्का याग्निक को फिर सुनना अच्छा लगता है। 'मम्मी कसम' गाने में उदित नारायण की आवाज़ का इस्तेमाल भी पुरानी यादों में ले जाता है। 'कुली नम्बर 1' पुरानी फ़िल्म से अधिक भव्य और आलीशान है, मगर बेहतर वर्ज़न नहीं।



कहा रह गयी कमी


साल 2020 में 'कुली नम्बर 1' उस दर्शक के लिए बनायी गयी है, जिसके हाथ में अब स्मार्टफोन आ चुका है और गूगल उसकी ज़िंदगी की सच्चाई बन चुका है। मगर, 'कुली नम्बर 1' की पटकथा में तकनीक के इस पहलू को पूरी तरह नज़रअदाज़ कर दिया गया है।

फ़िल्म की नायिका अपनी समस्या बताने के लिए अपने पिता को वीडियो कॉल तो करती है, मगर शादी से पहले सिंगापुर के सुपर रईस कुंवर राज प्रताप सिंह के बारे में गूगल करके सच का पता नहीं लगा सकती। (मासूमियत की इंतेहा!)

मुंबई के स्टेशन पर कुली का काम करने वाला राजू चक्कों वाले सूटकेसों को भी सिर पर उठाकर चलता है। (क्या डेडिकेशन है भाई!)

गोवा का क्रिश्चियन परिवार एक पंडित के ज़रिए अपनी बेटियों के लिए दूल्हे ढूंढ रहा है, वहीं क्रिश्चियन वेडिंग करने वाली सारा पति के लापता होने पर उसकी सकुशलता की मन्नत मांगने मंदिर जाती है। (वाह, क्या सीन है!)

गोवा में फाइव स्टार हॉलीडे रिजॉर्ट चलाने वाला अमीर व्यावसायी आपातकालीन स्थिति में भी सफ़र करने के लिए फ्लाइट के बजाय ट्रेन को प्राथमिकता देता है। (नहीं तो स्क्रीनप्ले में ट्विस्ट कैसे आता!)

'कुली नम्बर 1' की पटकथा में ऐसे झोल इसे आउटडेटेड बनाते हैं

 


देखे या नहीं


कुल मिलाकर, यदि टाइमपास करना चाहते हैं तो 'कुली नंबर-1' देख सकते हैं। बाकी दोस्‍तों और परिवार के साथ अच्‍छा टाइम स्‍पेंड करना चाहते हैं तो कई और दूसरे विकल्‍प भी हैं।


और अंत में रेटिंग



ऐक्टर: वरुण धवन, सारा अली खान, परेश रावल, शिखा तलसानिया, जॉनी लीवर, जावेद जाफरी, राजपाल यादव

डायरेक्टर: डेविड धवन

श्रेणी: Hindi, कॉमिडी

अवधि: 2 Hrs 10 Min

रेटिंग: 2/5

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

14 Phere Film Review ||14 फेरे फिल्म समीक्षा