पति पत्नी और पंगा (वेब सीरीज) समीक्षा || Pati Patni Aur Panga Review
हमारे समाज में जेंडर सेंसिवटी के इशू पर बात
किए जाने की बहुत जरूरत है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आज भी हमारे यहां लैंगिक
रुझान के ऊपर लोगों का न केवल मजाक उड़ाया जाता है बल्कि उनका उत्पीड़न भी किया
जाता है। MX Player की नई ऑरिजनल वेब सीरीज 'पति पत्नी और पंगा' इसी बात पर थोड़े
हल्के-फुल्के और थोड़े सीरियस तरीके से बात करती है।
कहानी
मुंबई में रीयल एस्टेट ब्रोकर का काम करने वाला एक लड़का है रोमांचक अरोड़ा (नवीन कस्तूरिया) और उसकी दुकान पर आती है एक बेहद खूबसूरत लड़की शिवानी भटनागर (अदा शर्मा)। शिवानी सिंगल है तो उसे कोई कमरा नहीं देना चाहता तब रोमांचक उर्फ रोमू का दोस्त जीतू (गुरप्रीत सैनी) सलाह देता है कि क्यों नहीं रोमू अपने खुद के घर में उसे किराए पर कमरा दे दे। इसके लिए रोमू के पिता और मां भी तुरंत तैयार हो जाते हैं क्योंकि उनको डर है कि कहीं उनका बेटा गे (समलैंगिक) न बन जाए।
थोड़े ही दिन में शिवानी और रोमू करीब आते हैं, दोनों
के बीच सेक्स होता है और फिर दोनों की शादी। मगर शादी के बाद रोमू को पता चलता है
कि शिवानी दरअसल कभी शिव था जिसने सेक्स ट्रांसफॉर्मेशन सर्जरी के जरिए शिवानी का
रूप लिया है। बस यहीं से दोनों का रिश्ता स्वर्ग से नर्क बन जाता है। सीरीज का
लास्ट एपिसोड आपको देखना चाहिए क्योंकि अच्छा बन पड़ा है।
स्टार की परफॉरमेंस
अदा शर्मा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगी हैं
और जब उनके किरदार के स्टैंड लेने की बारी आती है तो वह अपने किरदार के साथ न्याय
भी करती हैं। यह सीरीज पूरी तरह अदा शर्मा की है,
यह कहना गलत नहीं होगा। अदा शर्मा के कोर्ट सीन बहुत
अच्छे बन पड़े हैं। नवीन कस्तूरिया एक अच्छे कलाकार हैं और वह पहले कई सीरीज में
अपना टैलेंट साबित कर चुके हैं लेकिन इस सीरीज में उनके रोमू के किरदार को उतनी
डेफ्थ नहीं दी गई है जितनी मिलनी चाहिए थी। हां,
एक किरदार को मेंशन करना बहुत जरूरी है और वह हैं
रोमू की मां (अल्का अमीन)। बिंदास मां और आखिरी एपिसोड में एक सेंसिटिव महिला के
किरदार में यह आपका दिल जीत लेती हैं। बाकी वकील के किरदार में हितेन तेजवानी हैं
जो ओवर ड्रमैटिक टाइप लगते हैं। कुल मिलाकर जेंडर सेंसिटाइजेशन पर भले ही आपको कहीं-कहीं
यह हल्की सीरीज लगे लेकिन लास्ट एपिसोड में यह आपको किसी भी तरीके से संतुष्ट कर
ही देती है।
डायरेक्शन
वास्तव में अबीर सेन गुप्ता ने दो साल पहले एक
फिल्म ‘मैन टू मैन’का निर्देशन किया था,जो कि अब तक सिनेमाघर नहीं पहुँच पायी थी, उसी को अब नाम बदलकर ‘पति पत्नी
और पंगा’ नामक वेब सीरीज के रूप में ‘एमएक्सप्लेअर’ लेकर आए हैं. इसी के चलते वेब सीरीज के कुछ एपीसोडों के संवादों में ‘मैन
टू मैन’जुड़ा हुआ है.पर यह वेब सीरीज अपना प्रभाव नहीं छोड़ती. कहने को तो यह हास्य
वेब सीरीज है, किसी भी दृष्य में हंसी नहीं आती.फिल्म में नारी वाद वगैरह की बातें जरुर
की गयी हैं.फूहड़ता ज्यादा है.‘गे’समुदाय पर लोगों के गलत नजरिए को ही उकेरा है. इस अदालत
में शिवानी जज के सामने सवाल रखती हैं कि-‘‘क्या औरत कोई बच्चा पैदा करने की मशीन है?’या ‘जो
औरत बच्चा पैदा नहीं कर सकती,उसे शादी करने का हक नहीं है?क्या
वह सिर्फ सेक्स सिम्बल है?नारी भी इंसान है. मगर फिल्मकार सेक्स चेंज आपरेशन के संदर्भ में कोई बात
नही कहते. ऐसा लगता है,जैसे लेखक व निर्देशक ने ‘सेक्स चेंज’आपरेशन पर कोई शोधकार्य नहीं किया.सेक्स चेंज आपरेषन के बाद इंसानी भावनाओं
वगैरह पर क्या असर होता है,इस पर भी ही वेब सीरीज कोई बात नहीं करती. इसके किरदार भी ठीक से गढ़े नही गए
हैं.यहां तक कि फिल्मकार ने ‘गे’समुदाय और ‘सेक्स चेंज’आपरेशन कराने वालों को समान स्तर पर रखकर बातें की है. अफसोस फिल्म ‘इंदू
की जवानी’की ही तरह इस वेब सीरीज में अष्लीलता है.मां भी घर की नौकरानी के सामने
अपने बेटे से सेक्स की बाते करती है.क्या वास्तव में भारतीय परिवार इतना आधुनिक हो
गया है?
कहाँ रह गयी कमी
यॅूं तो अदा शर्मा पहले कुछ फिल्मों में अपनी
प्रतिभा को साबित कर चुकी हैं,मगर इसमें वह मात खा गयी.नवीन कस्तूरिया भी
जमे नही. हितेन तेजवानी कानपुरिया भाषा में बात करते हैं जबकी कहानी मुंबई की है.
देखे या नहीं
जेंडर सेंसिटाइजेशन केवल समाज नहीं बल्कि हम
सभी की जरूरत है। अगर हम समाज में रहने वाले दूसरे लोगों को नहीं समझते हैं तो
कहीं न कहीं उनके साथ अन्याय करते हैं। देख लीजिए,
कुछ जाएगा नहीं।
और अंत में रेटिंग
वेब सीरीजः पति पत्नी और पंगा
ऐक्टर: अदा शर्मा,नवीन कस्तूरिया,अल्का अमीन,हितेन तेजवानी और गुरप्रीत सैनी
निर्माताः जय साहनी, सोना साहनी और आरूषी मेहता.
डायरेक्टर : अबीर सेनगुप्ता
श्रेणी: Hindi,
Romantic Comedy, Drama
अवधिः 17 से 26 मिनट के छह एपीसोड,लगभग 140 मिनट
ओटीटी प्लेटफार्मः एमएक्स प्लेअर
रेटिंग: 3/5








4 टिप्पणियाँ
बहुत अच्छा
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएंgood
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं